Thursday, October 4, 2012

तिलक का महत्व

तिलक माथे पर लगाने का क्या महत्व होता है ?

आपने अपने आस पास बहुतों को अपने माथे पर तिलक लगाते पाया होगा । आइये जानते है की माथे पर तिलक लगाने का क्या महत्व है ? हमारे शरीर में सात सूक्ष्म ऊर्जा केंद्र होते हैं, जो अपार शक्ति के भंडार हैं। इन्हें चक्र कहा जाता है। माथे के बीच में जहां तिलक लगाते हैं, वहां आज्ञाचक्र होता है।
यह चक्र हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, जहां शरीर की प्रमुख तीन न

ाडि़यां इड़ा, पिंगला व सुषुम्ना आकर मिलती हैं, इसलिए इसे त्रिवेणी या संगम भी कहा जाता है। यह गुरु स्थान कहलाता है। यहीं से पूरे शरीर का संचालन होता है। यही हमारी चेतना का मुख्य स्थान भी है। इसी को मन का घर भी कहा जाता है। इसी कारण यह स्थान शरीर में सबसे ज्यादा पूजनीय है। योग में ध्यान के समय इसी स्थान पर मन को एकाग्र किया जाता है जिससे मन अमन हो जाता है। आध्यात्मिक गुरु साधक को इसी जगह तिलक करके शिष्य के अंदर आध्यात्मिक शक्ति ट्रांसफर करते हैं और इसी चक्र को जगा देते हैं।

No comments:

Post a Comment